झज्जर: गांव मांगावास में डीजे पर कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
गांव मांगावास में शादी समारोह में बज रहे डीजे पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को छाती में गोली मारकर उसकी हत्या करने के मामले में स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक रिषिपाल ने बताया।