झज्जर: दूसरे चरण की ब्लाक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में 6500 से ज़्यादा विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
झज्जर जिला में दूसरे चरण की ब्लाक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता के बारे में आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। जिला के विभिन्न स्कूलों, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में 65 सौ विद्यार्थी शामिल हुए। यातायात नियमो की जानकारी।