पटना ग्रामीण: स्मैक की खरीद-बिक्री करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, टेंपो से कर रहा था डिलीवरी: एसपी वेस्ट
नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक टेंपो के चालक द्वारा टेंपो में स्मैक छुपा कर डिलीवरी करने जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की सत्यापन करने के बाद पुलिस ने चालक के पास से डेढ़ सौ ग्राम स्मैक बरामद किया। वहीं टेंपो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार दोपहर 1:07 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।