बिंदकी: चौडगरा क्षेत्र के उद्योगपति पवन अग्रवाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मालिक हैं कत्था फैक्ट्री और पेट्रोल पंप के
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौडगरा क्षेत्र में गोधरौली गांव के समीप उद्योगपति पवन अग्रवाल की कत्था फैक्ट्री एवं हिंदुस्तान पैट्रोलियम पंप है। शनिवार को दिन में 11 बजे वह कानपुर से अपने पंप तथा फैक्ट्री आ रहे थे तभी महोली के पास उनकी अनियंत्रित फॉर्च्यूनर गाड़ी टैंकर से टकरा गई जिसमें पवन अग्रवाल की मौत हो गई तथा उनका चालक गंभीर घायल हो गया।