कराईकेला थाना क्षेत्र के भालूपानी गांव निवासी 27 वर्षीय गोगलेश लागुन रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके हाथ में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते ही इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के सचिव राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।