कुरावली: कुरावली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में नविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम सहुरिया में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।