दतिया: बिलहारी में बॉलीवुड फिल्म 'शक्तिशालिनी' की शूटिंग शुरू, दतिया के लोकेशन बने आकर्षण का केंद्र
Datia, Datia | Apr 29, 2026 दतिया।जिले के प्राकृतिक और ऐतिहासिक लोकेशन अब बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को तेजी से आकर्षित कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम बिलहारी में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘शक्तिशालिनी’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन निर्माता आदित्य सर्पोत्तदार कर रहे हैं। शूटिंग शुरू होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोग भी फिल्मी गतिविधियों को लेकर खुश है।