पिंड्रा: सिंधोरा में बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने पिता पर ही पिछले 8 महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पिता ने यह बात अपनी मां को बताया और मां ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।