टीकमगढ़: जतारा जेल के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
जतारा जेल के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। गौना गांव निवासी पुष्पेंद्र नाम का व्यक्ति अपने साथी अरविंद के साथ बाइक से अपने गांव से जतारा की ओर जा रहा था, रास्ते में जतारा जेल के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों लोग बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा।