टीकमगढ़: एसपी के निर्देशन में ढोंगा ग्राउंड और अनंतपुरा में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जाँच के लिए औचक चेक पॉइंट लगाए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में यातायात थाना पुलिस द्वारा ढोंगा ग्राउंड व अनंतपुरा पर औचक चेक पॉइंट लगाकर सघन चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चेक किया गया।