टीकमगढ़: नेशनल लोक अदालत के प्रचार के लिए प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज जिला न्यायालय से जिला न्यायाधीश के द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर लोक अदालत को सफल बनाएं।