महोबा: ग्यौड़ी गांव में खुरपी सही कराने गए 80 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 80 वर्षीय रामाधार अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह गांव के लोहार के यहां खुरपी सही कराने और चारपाई बनवाने गए थे। आरोप है कि लोहार के मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्र हरिशंकर उर्फ ठोकिया ने फरसा डंडे से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सीएचसी कबरई ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया।