पंजाबी बाग: मादीपुर: शातिर चोर कम ऑटो लिफ्टर को भगाने की कोशिश करते हुए दबोचा, चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद
पंजाबी बाग थाना की मादीपुर चौकी की पुलिस टीम ने एक शातिर चोर कम ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सरवन उर्फ पुरी के रूप में हुई है, वह दिल्ली का रहने वाला है। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कूटी पर आते देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।