जनकपुरी में सुबह हुए सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को जनकपुरी फायर स्टेशन के पास हुई, जब ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपी चालक संजीव को बुधवार को गिरफ्तार कर कार जप्त कर ली है।