परैया: ज़िला परिषद सदस्य ने उच्च विद्यालय में पुस्तकालय, डुमरा में नाली व उपरहुली में शवदाह गृह का किया लोकार्पण
Paraiya, Gaya | Apr 4, 2026 परैया प्रखंड के विभिन्न गांव में जिला परिषद मद से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सरिता कुमारी द्वारा शनिवार संध्या को किया गया। लगभग 21 लाख की योजना में नाली, पुस्तकालय व शवदाह गृह का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने जिला परिषद सदस्य का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण महिला, पुरुष व युवा उपस्थित रहे।