तालबेहट: बार क्षेत्र वस्त्रावन में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित महिला की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत वस्त्रावन गांव में सादिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित महिला की मौत हो गई उक्त मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में ससुराली जनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, उक्त मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, और कार्रवाई जारी है।