बैतूल नगर: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल 2 की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती दामजीपुरा की घटना
बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले दामजीपुरा में बुधवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के चार लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं दो गंभीर होने पर दोनों महिलाओं को बैतूल के जिला अस्पताल रात 11:00 बजे किया गया।