Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
rpg_golu_1
1
रुद्रप्रयाग: द्वारीधार के दो छात्रों का चयन, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में पुष्पमालाओं से किया गया सम्मान
Rudraprayag, Rudraprayag
| Dec 10, 2025
#national
#none
#education
MORE NEWS
श्री केदारनाथ धाम से आज बुधवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार🌹👏🌹
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026
रेलवे टनल ब्लास्टिंग से कांपा रतूड़ा! मकानों में पड़ीं चौड़ी दरारें, बेघर होने की कगार पर ग्रामीण; VIDEO जारी कर लगाई मदद की गुहार!! ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत चल रही टनल ब्लास्टिंग को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में ग्रामीणों की चिंता गहरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण उनके मकानों में चौड़ी और गहरी दरारें पड़ गई हैं तथा कई स्थानों पर जमीन धंसने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भय का माहौल ऐसा है कि कई परिवार अपने ही घरों में रहने से डर रहे हैं और बेघर होने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि हर ब्लास्टिंग के साथ कंपन महसूस होता है और मकानों की दीवारों, फर्श तथा छतों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। उनका दावा है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र का तत्काल भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने, नुकसान का निष्पक्ष आकलन करने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि, इस संबंध में रेलवे परियोजना या जिला प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 15, 2026
किमाणा के पास सड़क से नीचे गिरी कार, टला बड़ा हादसा!! रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिनो बैंड से बसुकेदार की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर किमाणा के समीप सड़क से करीब 4–5 मीटर नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सायं लगभग 7:01 बजे डीडीआरएफ टीम, बसुकेदार ने घटना की सूचना दी। बताया गया कि कार संख्या UK 07 TB 7756 किमाणा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान, कूड़ी अदूली ने मौके की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क पर लाने के लिए जेसीबी मशीन बुला ली गई है। वाहन में सवार युवकों की पहचान सचिन (26 वर्ष) पुत्र नागेंद्र सिंह, रितिक (24 वर्ष) पुत्र बीरबल सिंह तथा नवदीप सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ग्राम कूड़ी अदूली, तहसील बसुकेदार के रूप में हुई है। प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026
रूद्रप्रयाग के बन्दतौली संगम में नदी में बहा अज्ञात व्यक्ति, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सर्च अभियान जारी!! जनपद रुद्रप्रयाग के गौण्डार–बन्दतौली संगम क्षेत्र में नदी में बह गए एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन भी व्यापक सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान गौण्डार ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बन्दतौली संगम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं खोज-बचाव अभियान शुरू करते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व उपनिरीक्षक रांसी तथा स्थानीय पुलिस की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। घटना वाले दिन स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने मौके पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने और प्रतिकूल मौसम के कारण अभियान प्रभावित रहा तथा व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को मौसम अनुकूल होने पर विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने घटनास्थल और आसपास के नदी क्षेत्र में पूरे दिन सघन सर्च अभियान चलाया। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिला प्रशासन ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ खोज अभियान में जुटी हुई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026
ऋषिकेश में नशे की हालत में युवक ने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार चालक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार दोपहर के समय ऋषिकेश के हरिद्वार रोड पर स्थित पुरानी चुंगी के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक परशुराम चौक की ओर मुड़ गई। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद कार चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार को कुछ ही दूरी पर घेर कर पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 14, 2026