हरदोई: पिहानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में 3 फरार इनामी अभियुक्तों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024 एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने दोपहर 1 बजे बताया कि थाना पिहानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 3 फरार इनामिया अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया है। तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों के नाम सूरज विरिहाना कस्बा व थाना पाली, अमन उर्फ भोला निवासी सुलहसराय कस्बा व थाना पाली, सूरज निवासी भगवंतपुर निवासी पाली है।