हरदोई: वार्ड 5 के सैयापुरवा मोहल्ले में जलभराव से जूझ रहे लोग, घर से निकलना हो रहा मुश्किल, सभासद बोले जल्द होगा निदान
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2024 हरदोई के वार्ड संख्या 5 के सैयापुरवा मोहल्ले के लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। यहां घरों से निकलने वाले पानी के निकास की पर्याप्त व्यवस्था न होने से पानी अब नालियों से बाहर गलियों में भी भर गया है और अब धीरे-धीरे लोगों के घरों तक जा रहा है, जिसके बाद अब गलियां पानी भरने से नाला बन गई हैं। नगर पालिका के वार्ड संख्या 5 का मोहल्ला सैयापुरवा रेल लाइन के पास बसा है।