हरदोई: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने आयोजित किया नेत्र शिविर, 95 मरीजों ने कराया पंजीकरण
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2024 इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में शंकर नेत्र चिकित्सालय कानपुर द्वारा नुमाइश चौराहे स्थित कार्यालय में नेत्र शिविर का आयोजन सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। उक्त शिविर में 95 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमे 52 मरीज़ मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मिले। जिन्हें बस द्वारा निशुल्क कानपुर ले जाया गया।