हरदोई: पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल किशोर की जयंती पर किया गया भावपूर्ण स्मरण, बेटा बोला विरासत को आगे ले जाने का कर रहे प्रयास
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2024 हरदोई में 05 दशक तक ब्लॉक प्रमुख रहे कौशल किशोर तिवारी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। अयोध्या सिंह वैदिक इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कौशल किशोर तिवारी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र पूर्व प्रमुख व एएसवीवी कॉलेज के अध्यक्ष संजय तिवारी, पुत्रवधू कोठिला प्रधान शशि तिवारी, पौत्र यश कौशल सहित कॉलेज स्टाफ ने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।