हरदोई: बेनीगंज के शुक्लापुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, दो श्रद्धालुओं।की मौत,बीस से अधिक घायल
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2024 बघौली थाना क्षेत्र के विराजीखेड़ा गांव से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु मौनी नहाने नैमिषारण्य तीर्थ गए थे। शाम करीब 5 बजे जब यह लोग वापस लौट रहे थे तभी बेनीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्लापुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक अनिल की पत्नी अनीता की मौके पर मौत हो गयी वहीं मेडिकल कालेज में अनूप की 16 वर्षीय पुत्री पूजा की मौत हो गयी गयी