परिहार: बच्चों से पढ़ाई के समय बागवानी कराने पर शिकायत, प्रधानाध्यापक ने बताया स्वैच्छिक कार्य
परिहार। श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय ‘मॉडल’, परिहार में पढ़ाई के समय विद्यार्थियों से बागवानी कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। एकडंडी निवासी बाबा मुन्ने सिद्दीकी ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बच्चों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराने का आरोप लगाया गया है। वहीं प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि शिक्षक द