🚨 उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग प्रस्ताव और योजनाओं को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
💰 BPL परिवार की एक महिला को ₹20,000 देने के प्रस्ताव पर विचार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को ₹10,000 + ₹10,000 की दो किस्तों में सहायता देने की तैयारी की खबर है। जनधन खातों के सत्यापन की बात भी सामने आई है। हालांकि, यह अभी प्रस्ताव/मीडिया रिपोर्ट है, अंतिम सरकारी घोषणा का इंतजार है।
👩🌾 SHG यानी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए ₹1 लाख तक ब्याज-मुक्त क्रेडिट
करीब 1 करोड़ SHG महिलाओं को महिला उद्यमी क्रेडिट योजना के तहत कारोबार शुरू करने या पुराने काम को बढ़ाने के लिए ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त क्रेडिट देने की तैयारी की रिपोर्ट सामने आई है।
इसमें रकम तीन चरणों में बताई गई है👇
➡️ पहली किस्त — ₹20,000
➡️ समय पर भुगतान के बाद — ₹30,000
➡️ दूसरी राशि के भुगतान के बाद — ₹50,000