मंदसौर जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अदिति गर्ग ने जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र में सराय अधिनियम 1867 की धारा-8 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से लागू किया गया है|