हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड 47 में निर्दलीय प्रत्याशी चरणजीत सिंह ने कांग्रेस को दिया समर्थन, टीम गणेशराज बंसल भी शामिल
नगर परिषद निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 47 में राजनीतिक घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। वार्ड 47 से टीम गणेशराज बंसल के निर्दलीय प्रत्याशी चरणजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। चरणजीत सिंह के कांग्रेस के समर्थन में आने के बाद वार्ड में चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।