बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में राणा सांगा क्रिकेट कप-2026 का शुभारंभ हुआ
विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी सादड़ी द्वारा आयोजित राणा सांगा क्रिकेट कप–2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहकारिता मंत्री Gautam Dak ने विधिवत किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमत का आधार भी है।