नजीबाबाद: नजीबाबाद में गुलदार के हमले से महिला की मौत, गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
गुलदार के हमले से महिला की मौत के मामले में गुस्साए किसानों ने आज जाम लगा दिया। किसानों की मांग है कि बिजनौर को गुलदार मुक्त किया जाए। मामला नजीबाबाद के डबल फाटक पुल का है। आपको बता दें कि नजीबाबाद ब्लॉक के गांव आल्लोपुर में आज गुरुवार को गुलदार ने 40 वर्षीय महिला बबीता पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। 10 सितंबर को 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।