केशकाल: कोहकामेटा को मिली विकास की बड़ी सौगात, विधायक नीलकंठ टेकाम ने ₹4.76 करोड़ की सड़क का किया भूमिपूजन
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को कोहकामेटा-मांझीचेरा-सिदावंड मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ₹476.26 लाख की लागत से बनने वाली 4.10 किमी लंबी सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इस दौरान शीतला माता मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम भी रहे।