चित्तौड़गढ़: क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के झांसे में जेल के सुरक्षाकर्मी से ठगे ₹10 लाख, एक दर्जन लोग नामजद
क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश क़े बदले मोटे मुनाफे का झाँसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी की गई. शहर के एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कोतवाली पहुंची. इन लोगों ने जिला जेल के सुरक्षा कर्मी कर्मकर्मी रामचंद्र रेगर को ठगी का शिकार बनाया. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रिश्तेदार मोहनलाल रेगर क़े संपर्क में आया जो उसे कलेक्ट्रेट स्थित एक होटल में ले गए