मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता इन दिनों ‘नाराज़ फूफा’ बने हुए हैं। प्रदेश में विकास, निवेश और रोजगार की दिशा में कोई कदम उठता है तो कांग्रेस को हर अच्छी पहल से परेशानी होने लगती है।
सीएम धामी ने कहा कि UIIDB का गठन प्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जमीनों की व्यवस्था को लेकर पारदर्शिता का अभाव था, जबकि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उस समय इस मुद्दे पर कोई आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को आज पारदर्शिता, सुशासन और विकास की राजनीति रास नहीं आ रही है।
#पुष्कर_सिंह_धामी #मुख्यमंत्री #उत्तराखंड #कांग्रेस #भाजपा #UIIDB #निवेश #रोजगार #विकास #सुशासन #पारदर्शिता #उत्तराखंड_समाचार #ChampawatKhabar