बिहार: दीपनगर में मनरेगा योजना से नवनिर्मित सब्जी हाट का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन
Bihar, Nalanda | Feb 6, 2024 दीपनगर में मनरेगा योजना से नवनिर्मित सब्जी हाट का मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपनगर में लोग सड़क किनारे सब्जी बेचने का काम करते थे जिसे देखते हुए मनरेगा योजना से सब्जी हाट का निर्माण कराया गया है ताकि किसानों को धूप और बारिश से बचाव हो सके। इस मौके पर उप विकास आयुक्त के अलावा जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।