अशोक नगर: जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे खाद केंद्र किसानों को राहत, ई-टोकन पर मिलेगा उर्वरक कलेक्टर ने किया आदेश जारी
अशोकनगर खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के डबल लॉक केंद्र अशोकनगर, मुंगावली, पिपरई और सेवा सहकारी समितियों पर रविवार को भी उर्वरक वितरण किया जाएगा। ई-विकास पोर्टल और बलराम एप के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान ई-टोकन बुक कर खाद लेने पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए यह तय किया गया है।