मोरनी: जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठंडोग पंचायत के मरोली के पास प्राकृतिक स्रोत के उपलब्ध पानी की मात्रा की जांच की
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठंडोग पंचायत के मरोली के पास प्राकृतिक स्रोत के उपलब्ध पानी की मात्रा की आज जांच की। ग्रामीणों के साथ कनिष्ठ अभियंता इंद्रजीत ने पानी एकत्रित करने, बूस्टर लगाने सहित इसकी सप्लाई की संभावना देखी। उन्होंने बताया कि यदि इस पानी को एकत्रित करके आसपास के गांवों में सप्लाई किया जाए तो गर्मी के मौसम में पानी की मात्रा बढ़ेगी