मोरनी: गांव सबिलपुर, मोरनी में लोगों को जिला प्रशासन की टीम ने पोषण के बारे में किया जागरूक
गाँव सबिलपुर, मोरनी में लोगों को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सविता नेहरा की अध्यक्षता में आज जिला संयोजक मीनू सिंह द्वारा पोषण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यकर्म में अनीमिया के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी गयी जिसके तहत अनीमिया के कारण , लक्षण, उसे रोकने व उससे बचने के उपायों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी।