मोरनी: मोरनी के खेड़ाबागड़ा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण पलटी पिकअप, बाल-बाल बचे पिकअप सवार लोग
मोरनी के खेड़ाबागड़ा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण पिकअप पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में पिकअप सवार लोग बाल-बाल बच गए हैं। दिल्ली से पिंजौर के अमरावती एटीएम मशीन लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी गूगल मैप के कारण गलत रास्ता पकड़कर मोरनी के खेड़ाबागड़ा पहुंच गई थी, जहां यह हादसे हो गया।