मोरनी: रज्जीपुर गांव के नजदीक एक्टिवा सवार की एक्टिवा को कार सवारों ने तोड़ा, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया है कि मैं डिजिटल मार्केटिंग का काम करता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं अपनी एक्टिवा पर सूरजपुर जा रहा था जैसे ही रज्जीपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक गाड़ी आई जिससे एक लड़का उतरा और रॉड लेकर मेरे को मारने को दौड़ा।