मोरनी: प्रीतम कॉलोनी पिंजौर से सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 1850 रुपए सहित पकड़ा
पिंजौर पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सट्टा लगवाने के आरोप में प्रीतम कॉलोनी पिंजोर से एक व्यक्ति को 1850 रुपए सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।