मोरनी: सुरेश राणा मोरनी को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया
भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के द्वारा सुरेश राणा मोरनी को जिला किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सुरेश राणा मोरनी मंडल के मंडल अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ भी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया।