सेन्हा: वज्रपात से किसान का बैल और तीन मुर्गियों की मौत,सेन्हा के पीड़ित किसान ने आपदा राहत कोष से मुआवजे की गुहार लगाई।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के बैल और तीन मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सेन्हा प्रखंड की अलौदी पंचायत अंतर्गत चुरकु महुआटोली गांव की है।