बदायूं: नौशेरा गांव में युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों ने गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Aug 22, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नौशेरा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय राजू यादव पुत्र सत्य प्रकाश यादव ने शुक्रवार को घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि उसे गांव के कुछ लोगों ने शराब पिलाई और फिर उसके साथ मारपीट की उसके बाद उसने घर पर आकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।