फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, एक अभियुक्त के पास मिला चोरी का मोबाइल और अवैध तमंचा; किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र राजेन्द्र बाबू हाल निवासी कटरा बल सिंह थाना कोतवाली जनपद इटावा को मुखबिर की सूचना पर लालऊ बगिया के पास से गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन गिरफ़्तार कर लिया।