फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र में उसायनी रोड पर मां वैष्णो देवी धाम के पास पलटा टैम्पो, सवार युवक की हुई मौत
अवागढ़ क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय छोटू पुत्र शंकरलाल फ़िरोज़ाबाद से अपने घर टैम्पो में सवार होकर बीती देर रात जा रहा था। इसी दौरान बुधवार गुरूवार देर रात्रि 12 बजे क़रीबन थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी रोड मां वैष्णो देवी धाम के पास टैम्पो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे सवार युवक छोटू गंभीर घायल हो गया। चालक जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गया। गुरूवार सुबह उसकी मौत हो गई।