फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र नगला पानसहाय रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार करती बुजुर्ग महिला की हुई मौत
थाना उत्तर क्षेत्र श्रीराम कालोनी निवासी गंगा श्री पत्नी सीताराम बीती देर रात थाना उत्तर क्षेत्र नगला पानसहाय रोड को क्रॉस कर रही थीं तभी किसी अज्ञात वाहन ते टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना उत्तर पुलिस को गुरूवार सुबह सात बजे क़रीबन हुई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया