फिरोज़ाबाद: जलेसर रोड साहयपुर के निकट कार की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव जलेसर रोड साहयपुर के पास टैक्टर ट्राली पलटने से हादसा हुआ है। हादसे मे टैक्टर ट्राली सवार करीव एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुये है। जिसमे तीन लोगो की हालत गंभीर बनी हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस नें बचाओ कार्य कर घायलों को अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। सभी लोग एटा जिले के गांव दौलतपुर के निवासी बताये जा रहे है।