पोलायकलां: अकोदिया नगर में महावीर जयंती की धूम: भगवान महावीर का भव्य चल समारोह गाजे-बाजे के साथ निकला
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में अकोदिया नगर में सोमवार को दोपहर 1 बजे सकल जैन समाज द्वारा भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के इस संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर 'त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।