बक्सर: बक्सर स्थित अंबेडकर चौक के पास नल जल योजना का पानी हो रहा बर्बाद, आवागमन में भी हो रही परेशानी
Buxar, Buxar | Mar 27, 2024 सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना का बहुमूल्य पानी अंबेडकर चौक के पास सड़क पर बह रहा है। अंबेडकर साहेब की आदमकद प्रतिमा के पास विभाग द्वारा लगाए गए पाइप में टोंटी नहीं लगाया गया है। सप्लाई शुरू होते ही पाइप से पानी निकलने लगता है। पानी बर्बाद न हो इसके लिए पाइप में लकड़ी लगा दिया गया है।