चूरू: रामसरा गांव में एक किराना दुकान में हुई ₹20000 की चोरी, पीड़ित ने सदर थाने में दिया परिवाद
Churu, Churu | Feb 15, 2025 चूरू के गांव रामसरा में स्थित किराणा की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी रूपए चोरी कर लिए। चोर की कारगुजारी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़ित व्यक्ति ने शनिवार को चोरी को लेकर सदर थाने में परिवाद दिया हैं। सीसीटीवी वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति को चोरी करते हुए देखा जा सकता है।