चूरू: सिद्धमुख थाने में दर्ज 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 आरोपियों को सुनाई गई 20 साल के कठोर कारावास की सजा
Churu, Churu | Feb 15, 2025 चूरू की पॉक्सो कोर्ट ने साल 2021 के गैंगरेप मामले में शनिवार को अपना फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 20 साल कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। दोनों आरोपियों ने 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को पहले घर में बुलाकर गैंग रेप किया उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर अगवा कर लिया और अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।